Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी सीता दहल के निधन पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी  सीता दहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

सीता दहल के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। मैं @cmprachanda के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो। ओम शांति।”

 

Exit mobile version