Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति 13 से 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,13 जुलाई।राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु 13 से 15 जुलाई, 2023 तक मध्य प्रदेश और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी।

राष्ट्रपति 13 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 14 जुलाई, 2023 को जयपुर में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। इसी शाम वे जयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगी।

Exit mobile version