Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की, की सराहना

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14जुलाई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी।

एक ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा:
“चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए #ISRO की टीम को बधाई! यह असाधारण उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में देश की प्रगति को रेखांकित करती है। भारत की शानदार अंतरिक्ष यात्रा में यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती है!”

Exit mobile version