Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध फ्रांसीसी योग शिक्षिका चार्लोट चोपिन से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जुलाई 2023 को पेरिस में प्रसिद्ध फ्रांसीसी योग शिक्षिका चार्लोट चोपिन से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने चोपिन की योग के प्रति गहरी आस्था और फ्रांस में योग को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए उनके अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की।

चार्लोट चोपिन ने योग द्वारा जीवन में खुशियां लाने और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के कारण योग में बढ़ती रुचि के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

Exit mobile version