Site icon Samagra Bharat News website

सीमा हैदर पति सचिन और बच्चों सहित एटीएस के शिकंजे में, घरवालों ने दरवाजे किए बंद

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जुलाई। पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकीं सीमा हैदर को आज यूपी एटीएसकी नोएडा यूनिट ने हिरासत में ले लिया। सीमा को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया जहां उनकी गिरफ्तारी की आशंका है। सीमा के साथ उसके चारों बच्चों, पति सचिन और उसके पिता को भी एटीएस ने हिरासत में लिया है।

आईबी से मिले इनपुट में पता चला है कि सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार हैं। वहीं सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सैनिक है। इसके बाद सीमा पर आईएसआई के एजेंट होने का शक और बढ़ गया है। फिलहाल यूपी एटीएस नोएडा यूनिट में सीमा हैदर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एटीएस भी अपनी तरफ से सीमा हैदर के बारे में इनपुट जुटा रही है। एटीएस सीमा और सचिन के व्हाट्सअप चैन और तमाम सबूतों के आधार पर जांच करेगी। सूत्र बताते हैं कि सीमा हैदर को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। कुछ दिनों से सीमा और सचिन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सीमा और सचिन लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है। कोई उनकी लव स्टोरी को सही बता रहा है तो कोई सीमा के भारत में अवैध तरीके से प्रवेश को लेकर सवाल उठा रहा है। वहीं, सीमा को जैसे ही एटीएस अपने साथ ले गई, सचिन के घरवालों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं।

उधर, सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर शनिवार को पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ हुई। इसे देखते हुए सोमवार को ग्रेटर नोएडा में सीमा के घर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version