Site icon Samagra Bharat News website

अर्जेंटीना गणराज्य के रक्षा मंत्री पहुंचे नई दिल्ली ; द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ करेंगे बातचीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18 जुलाई। अर्जेंटीना गणराज्य के रक्षा मंत्री जॉर्ज एनरिक तायाना 17 जुलाई को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान, जॉर्ज तायाना दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए 18 जुलाई, 2023 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गणमान्य अतिथि नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

इस यात्रा के दौरान अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री का बेंगलुरु दौरा भी प्रस्तावित है।

Exit mobile version