Site icon Samagra Bharat News website

बेंगलुरु में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच कट्टरपंथी युवक गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरु , 19 जुलाई। बेंगलुरु शहर अपराध शाखा ने बेंगलुरु में पांच कट्टरपंथी युवकों को गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उनके पास से सात पिस्तौल, 45 गोलियां, वॉकी टॉकी, खंजर और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इन लोगों का 2008 बेंगलुरु विस्फोट के आरोपी टी नसीर से संबंध था। नसीर भगौड़ा है और उसे लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि उन्हें बेंगलुरु में आतंकी वारदातों को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था। हेब्बाल पुलिस स्टेशन ने आज गिरफ्तार किए गए पांच युवको के खिलाफ अवैध गतिविधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version