Site icon Samagra Bharat News website

मानसून सत्र से पहले आज सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जुलाई। संसद के कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मॉनसून सत्र 11 अगस्‍त तक चलेगा। 23 दिनों के सत्र में सदन की 17 बैठकें होंगी। सर्वदलीय बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों की सुचारू कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों से समर्थन की अपेक्षा करेगी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्‍य विषयों पर सार्थक चर्चा करने में योगदान करने का अनुरोध किया।

Exit mobile version