Site icon Samagra Bharat News website

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 जुलाई। जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने आज सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इससे पहले, जम्मू संभाग के पुंछ में सुरक्षा बलों ने चार विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया था।

Exit mobile version