Site icon Samagra Bharat News website

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिन के भारत दौरे पर आज पहुंचेंगे नई दिल्ली

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 जुलाई। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। राष्‍ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद राष्‍ट्रपति विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा है। भारत और श्रीलंका राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी संदर्भ में इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

इस दौरान राष्‍ट्रपति विक्रमसिंघे का राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है। वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ आपसी हित के विभिन्‍न मामलों पर द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

राष्‍ट्रपति विक्रमसिंघे की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब वर्ष 2022 के वित्‍तीय संकट के बाद श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। भारत ने श्रीलंका को तेल और आवश्‍यक वस्‍तुओं के लिए ऋण सहायता उपलब्‍ध कराई थी।

Exit mobile version