Site icon Samagra Bharat News website

जयपुर में आज सुबह चार दशमलव चार तीव्रता का आया भूकम्‍प

समग्र समाचार सेवा 
जयपुर, 21 जुलाई।जयपुर में आज सुबह चार दशमलव चार तीव्रता का भूकम्‍प आया। राष्‍ट्रीय भूकम्‍प विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार इसका केन्‍द्र जयपुर में ही था और सुबह चार बजकर नौ मिनट पर भूकम्‍प के झटके महसूस किये गए। अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, हालांकि भूकम्‍प का असर जयपुर के आसपास के शहरों और अन्‍य जिलों में भी महसूस किया गया। आज तडके भूकम्‍प की इस घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल आये।

इस बीच, प्राधिकरण और आपदा मोचन बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Exit mobile version