Site icon Samagra Bharat News website

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सरकार ने जीता विश्वास मत

समग्र समाचार सेवा 
नई दिल्ली , 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मुख्‍य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाया गया अविश्‍वास प्रस्‍ताव कल देर रात ध्वनिमत से खारिज हो गया। इससे पहले, विधानसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर जोरदार बहस हुई। विपक्षी सदस्‍यों ने कांग्रेस सरकार पर घोटाला करने, चुनावी वादे पूरे न करने और राज्‍य में बिगड़ती कानून-व्‍यवस्‍था का आरोप लगाया। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष के आरोपों को तथ्यहीन बताया।

Exit mobile version