Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने गायक मुकेश को उनकी 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा 
नई दिल्ली , 23 जुलाई।प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने गायक मुकेश की भारतीय संगीत पर अमिट छाप को याद किया है। सुर संगीत के माहिर कलाकार की आज 100वीं जयंती है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“सुर संगीत के माहिर कलाकार मुकेश को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रहा हूं। उनके सदाबहार गीत, मन में विभिन्‍न प्रकार की भावनाओं को जन्‍म देते हैं और उन्होंने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी सुमधुर आवाज और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति, पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी।”

Exit mobile version