Site icon Samagra Bharat News website

आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद है ये 4 चीजें

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जुलाई। आज की लाइफ-स्टाइल में आंखों की रोशनी कमजोर होना बहुत ही आम बात है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो आसानी के साथ आपकी आई साइट को इम्प्रूव करने में अच्छा रोल निभा सकती हैं।

1. कई मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेस्ट सोर्स होती हैं जैसे- टूना, सैल्मन, ट्राउट, सार्डिन और हिलसा जैसी मछलियां शामिल हैं. इनको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

2. आंखों की रोशनी को बढ़ाने में नट्स कारगार होते है। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई भी मौजूद होता है। इसके लिए अखरोट, काजू, मूंगफली जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।

3. गाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होती है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बेस्ट फ़ूड साबित हो सकती है। इसके साथ ही पालक, गोभी और कोलार्ड्स जैसी सब्जियां भी आई साइट को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

4. गाजर की तरह ही शकरकंद भी बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। साथ ही ये एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ई का भी अच्छा स्रोत है. ऐसे में शकरकंद को भी आपको अपनी थाली में शामिल जरूर करना चाहिए।

Exit mobile version