Site icon Samagra Bharat News website

अवैध रूप से रह रहे दर्जनों रोहिंग्या मुसलमानों को यूपी में एटीएस ने किया गिरफ्तार, हापुड़ और अलीगढ़ में चला ऑपरेशन

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ ,25 जुलाई। देश में अवैध तरीके से घुसने वाले विदेशियों की तलाश के लिए यूपी एटीएस ने प्रदेश के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की। एटीएस की इस कार्रवाई में अलग-अलग जगहों से दर्जनों रोहिंग्या मुसलमान पकड़े गए। एटीएस की जांच में गिरफ्तार किए गए रोहिंग्याओं को संबंधित थाने में रखा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एटीएस की इस कार्रवाई में अब तक अलीगढ़, हापुड़ और मथुरा से रोंहिग्याओं की गिरफ्तारी की सूचना मिली है।

एटीएस व पुलिस टीम ने 16 रोहिंग्या की गिरफ्तार हापुड़ मेरठ एटीएस की टीम ने थाना धौलाना पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई कर गांव खिचरा से 16 रोहिंग्या मुसलमान को गिरफ्तार किया है। टीम ने सभी को थाने में रखा हुआ है। जहां उनसे पूछता जारी है। पूछताछ के बाद कई बड़े मामलों से पर्दा उठ सकता है। अधिकारी अभी अधिक जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं।

अलीगढ़ में एटीएस ने कोतवाली नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर मखदूम नगर से 17 रोहिंग्या मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 महिलाएं व सात पुरुष हैं। ये लोग मूलरूप से म्यांमार के हैं और अवैध रूप से यहां रह रहे थे। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

इसके अलावा, मथुरा में एटीएस ने जैंत पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। जैंत थाना क्षेत्र में अल्हेपुर और कोटा गांव में झोपड़ी डालकर रह रहे 40 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। गोपनीय तरीके से आठ घंटे तक ये कार्रवाई आधी रात के बाद शुरू की गई। ये मुस्लिम परिवार यहां पर होटल आदि से कचरा खरीदकर उसे एकत्र कर बेचते थे। इसके लिए उन्होंने एक खेत को किराए पर ले रखा था।

Exit mobile version