Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को गुजरात के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,25 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 तारीख को राजकोट के पास हीरासर में गुजरात के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री राजकोट में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान 27 जुलाई से प्रधानमंत्री का राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

एक हजार चार सौ पांच करोड़ की लागत से 15 सौ एकड़ क्षेत्र में बने इस हवाई अड्डे का नाम बदलकर राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया गया है।

Exit mobile version