कारगिल विजय दिवस पर सभी को
बधाई, शुभकामनाएँ….
कपिल कुमार
क़लम जब भी उठे हर बार लिखो
वतन की शान में कुछ यार लिखो
लुटाकर जान जो निकले वतन पर
शहीदों के सभी उपकार लिखो
भगत,आज़ाद,बिस्मिलऔर शिवाजी
शहादत के अलमबरदार लिखो
लिखो जब वीर सावरकर ओ’ तात्या
तो मंगलपाण्डे सा दिलदार लिखो
कपिल गाफ़िल नहीं हिन्दोस्ताँ अब
वतन बेदार है , बेदार लिखो
कपिल कुमार
बेल्जियम
अलमबर्दार=झंडा उठानेवाला।
ग़ाफ़िल=बेहोश, संज्ञा हीन
बेदार= जागा हुआ ,चौकस, सावधान

