Site icon Samagra Bharat News website

बीएसएफ ने पंजाब में पकड़े एक पाकिस्तानी नागरिक को किया पाक रेंजर्स के हवाले

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 जुलाई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के जिला फाजिल्का क्षेत्र में पकड़े एक पाकिस्तानी नागरिक को पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को फाजिल्का के गांव खानपुर के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था। उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ।

बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा, कल रात लगभग सवा आठ बजे पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।

Exit mobile version