Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने,शादी से इनकार करने पर लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या आरोपी गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 जुलाई। दिल्ली के मालवीय नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप कॉलेज के एक छात्र पर लगा है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा का नाम नरगिस है। फरार आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने बताया कि पुलिस को आज दोपहर तकरीबन 12 बजे के आसपास जानकारी मिली थी कि ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की उम्र 25 साल के आस पास है। एक अफसर ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की के सिर से खून बह रहा था। शव के पास से ही एक लोहे की रॉड मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रॉड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

Exit mobile version