Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ कार्मिकों को दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीआरपीएफ के स्‍थापना दिवस पर सीआरपीएफ के सभी बहादुर कार्मिकों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
“सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ के सभी बहादुर कार्मिकों को बधाई! हमारा देश सीआरपीएफ के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की बहुत सराहना करता है। हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।’’

Exit mobile version