Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा में के नूंह में दो समुदायों में हिंसक झड़प को लेकर हाई अलर्ट, नूंह, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, धारा-144 लागू

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़ , 01अगस्त। हरियाणा के नूंह में दो समुदायों में हिंसक झड़प को लेकर प्रशासन अलर्ट है। उपद्रव को देखते हुए शाम को जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार ने धारा 144 लागू कर दी। शाम चार बजे के बाद दो अगस्त तक के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के अफवाह को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

एसपी नरेन्द्र सिंह बिजारणिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जिला में फिलहाल हालात सामान्य है और स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों की पहचान कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस मामले को लेकर एसपी की ओर से एक बड़ी शान्ति वार्ता आज प्रातः 11 बजे पुनः आयोजित की जाएगी।

हिंसा के बाद उनकी विशेष रूप से तैनाती की गई है। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में कानून हाथ में लेकर हिंसक घटना को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के मौजिज लोग भी लोगों से अपील कर रहे हैं। बता दें कि नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला अवकाश पर चल रहे हैं। पलवल के एसपी के पास नूंह का अतिरिक्त प्रभार था।

भिवानी के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया को तुरंत प्रभाव से नूंह एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की जांच के बाद जिला में प्रवेश करने दिया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान के साथ-साथ बाजार बंद रहेंगे। रात में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती कर दी जाएगी। नरेंद्र नूंह पहुंच पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई की रणनीति भी बना चुके हैं।

Exit mobile version