Site icon Samagra Bharat News website

जम्‍मू कश्मीर सरकार ने सभी कर्मचारियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने को कहा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 01अगस्त। जम्‍मू कश्‍मीर सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को 15 अगस्‍त को आगामी स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने को कहा है। जम्‍मू और श्रीनगर में तैनात सभी अधिकारियों को श्रीनगर के सोनावर में जम्‍मू कश्‍मीर क्रिकेट स्‍टेडियम और जम्‍मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 के मुख्‍य कार्यक्रमों में सरकारी ड्यूटी के तौर पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि वरिष्‍ठ अधिकारी की अनुमति के बाद ही किसी कर्मचारी को इस कार्यक्रम में भाग लेने से छूट दी जाएगी। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके अधीन काम करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी जम्‍मू और श्रीनगर में होने वाले समारोहों में शामिल हों।

Exit mobile version