Site icon Samagra Bharat News website

फरीदाबाद में असामाजिक तत्वों का धार्मिक स्थल पर हमला,धार्मिक किताबें व स्पीकर चुराया , दरवाजे और शीशे तोड़े

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2अगस्त। हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग धीरे-धीरे कई जिलों में फैली। पलवल, गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद में अप्रिय घटनाओं का समाचार है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित रघुवीर कॉलोनी और गांव मंझावली में बने धार्मिक स्थल पर आज करीब 70 असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। पथराव कर एक जगह धार्मिक स्थल के दरवाजे व शीशे तोड़ दिए। दूसरी जगह अंदर रखी धार्मिक किताबें व स्पीकर को चुरा ले गए। इससे गांवों में डर और तनाव का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि कल ही फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया था। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि फरीदाबाद का किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version