Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने एन. विट्ठल के निधन पर शोक किया व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एन. विट्ठल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है;
“श्री एन. विट्ठल जी को एक ऐसे उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी के रूप में याद रखा जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत के विकास पथ को समृद्ध किया। उन्होंने गुजरात में अपने कार्यकाल के दौरान राज्‍य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से मुझे गहरा दु:ख पहुंचा है। उनके परिजनों और मित्रों के लिए शोक संवेदनाएं। ओम शांति।”

Exit mobile version