Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन के बाद 4 लोगों की मृत्यु, 15 लोग लापता

समग्र समाचार सेवा
देहरादून , 4 अगस्त। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के पास कल देर रात मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में 15 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और तहसील प्रशासन के दल राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में अगले 24 घण्टों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Exit mobile version