Site icon Samagra Bharat News website

तेलंगाना सरकार ने तीन आईपीएस को डीजीपी रैंक पर प्रमोशन

समग्र समाचार सेवा
हैदराबाद, 9 अगस्त। तेलंगाना सरकार ने सोमवार (07.08.2023) को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक स्तर पर पदोन्नत करते हुए एक पदोन्नति आदेश जारी किया।

ये अधिकारी हैं राजीव रतन (आईपीएस:1991:टीजी), सीवी आनंद (आईपीएस:1991:टीजी) और डॉ. जितेंद्र (आईपीएस:1992:टीजी)।

राजीव रतन वर्तमान में तेलंगाना राज्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक हैं।

सीवी आनंद हैदराबाद के कमिश्नर हैं और डॉ. जितेंद्र गृह विभाग के प्रधान सचिव हैं.

Exit mobile version