Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम अफ्रीकी देशों के समूह ने सैन्‍य तख्ता पलट प्रभावित नाइजर में क्षेत्रीय बल की तैनाती का दिया आदेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अगस्त। पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय-इ.सी.ओ.डब्‍ल्‍यू.ए.एस. के नेता सैन्‍य तख्‍ता पलट वाले देश नाइजर में संवैधानिक व्‍यवस्‍था बहाल करने के लिए एक क्षेत्रीय आपात फोर्स तैनात कर रहे हैं। इस समुदाय के नेताओं ने नाइजर की सैन्‍य व्‍यवस्‍था जुंटा को सत्‍ता त्‍यागने या संभावित सैन्य हस्‍तक्षेप का सामना करने की एक सप्‍ताह की समय सीमा दी थी। इस समय सीमा की समाप्ति के बाद यह कदम उठाया गया है। राजनीतिक हालात में बिना किसी बदलाव के रविवार को यह समय सीमा समाप्‍त हो गयी। एकोवास आयोग के अध्‍यक्ष ओमर एल्‍यू तुरे ने कहा कि इस समूह की अगली कार्रवाई किसी एक देश के बजाय संयुक्‍त होगी।

इस बीच सत्‍तासीन नेताओं ने धमकी दी है कि किसी प्रकार के सैन्‍य हस्‍तक्षेप की स्थिति में अपदस्‍थ राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बजौंम की हत्‍या कर दी जायेगी। 26 जुलाई को राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बजौंम को अपदस्‍थ कर दिया गया था। उन्‍होंने कहा है कि उन्‍हें उनके घर पर नजरबंद रखा जा रहा है।

Exit mobile version