Site icon Samagra Bharat News website

अगले 4 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जारी रहेगी मूसलाधार वर्षा

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 11अगस्त। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी। अगले तीन दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी तेज बारिश की संभावना है।

अगले तीन दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मूसलाधार वर्षा के आसार है। अगले एक सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कम बारिश का अनुमान है।

Exit mobile version