Site icon Samagra Bharat News website

अभिनेत्री जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, मिली 6 महीने जेल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12अगस्त। दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. चेन्नई की एक अदालत ने जया प्रदा (Jaya Prada News) को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने जया प्रदा पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ एक सिनेमाहॉल के कर्मचारियों ने याचिका दायर की थी. मामले में अभिनेत्री के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को दोषी पाया गया. दोनों उनके बिजनेस पार्टनर हैं. मालूम हो कि जया प्रदा का चेन्नई में एक थिएटर था, जो बंद हो गया. बाद में थिएटर कर्मियों ने जया के खिलाफ कर्मचारियों के वेतन से काटे गए ESI के पैसे का भुगतान नहीं करने की शिकायत की.

क्या है मामला
कर्मचारियों का आरोप है कि सरकारी बीमा निगम को ESI का पैसा नहीं दिया गया. कथित तौर पर, लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ( Labour Government Insurance Corporation) ने जया प्रदा और उनके सहयोगियों के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला दायर किया. साथ ही यह भी सुझाव भी दिया गया कि जया प्रदा ने भी आरोपों को स्वीकार कर लिया है और मामले को खारिज करने की मांग करते हुए लंबे बकाया का भुगतान करने का वादा किया है. हालांकि अदालत ने उनकी अपील अस्वीकार कर दी और जुर्माना और जेल की सजा सुनाई.

 

Exit mobile version