Site icon Samagra Bharat News website

पीएम नरेंद्र मोदी के सागर आगमन पर कई नई योजनाओ की सौग़ात

समग्र समाचार सेवा
सागर ,12अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे नई दिल्ली एयरपोर्ट से पूर्वान्ह 11.50 बजे वायु सेना के विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे खजुराहो एयर पोर्ट पर उनका आगमन होगा। प्रधानमंत्री मोदी खजुराहो एयरपोर्ट से दोपहर 1.05 बजे हैलीकाप्टर से प्रस्थान कर 2.05 बजे बड़तूमा हैलीपेड पर आयेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बड़तूमा हैलीपेड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर एवं स्मारक का भूमिपूजन करेंंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.35 बजे वे बड़तूमा हैलीपेड आएंगे तथा वे 2.45 बजे हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3.15 बजे ढाना सभा स्थल पहुंचेगे। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सायं 4.15 बजे ढाना एयर स्ट्रिप से हैलीकाप्टर द्वारा खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से वे वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version