Samagra Bharat News website

राज्यपाल मणिपुर से बृंदा करात, पूर्व सांसद, सीपीआई और शिक्षिका, पूर्व सांसद ने 6 अन्य लोगों के साथ की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
इंफाल,13अगस्त। अनुसुईया उइके राज्यपाल मणिपुर से राजभवन में बृंदा करात, पूर्व सांसद, सीपीआई (एम) और शिक्षिका, पूर्व सांसद ने 6 अन्य लोगों के साथ मुलाकात की। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उचित स्वच्छता और अतिरिक्त आवश्यक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की आवश्यकता बताई।

टीम ने बताया कि राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के साथ आम जनता को वर्तमान में वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और राज्यपाल से स्कूल फीस के भुगतान के मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया। टीम ने माननीय राज्यपाल से इस जातीय संघर्ष के दौरान विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

राज्यपाल ने टीम को आश्वासन दिया कि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और आज टीम द्वारा रखी गई शिकायतों और चिंताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version