Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर प्रसन्नता की व्‍यक्‍त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,13 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
”एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई! यह भारत की चौथी जीत है और यह हमारे खिलाड़ियों के अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश में अपार गौरव को प्रज्‍ज्‍वलित किया है। हमारे खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Exit mobile version