Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति ने नवरोज़ की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,16अगस्त। मैं नवरोज़ के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो पारसी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

नवरोज़ का त्योहार, पुनर्जीवन, आशावाद और उम्मीद का प्रतीक है, जो मित्रों और परिवार के लिए रिश्तेदारी, एकता और भाईचारे के समारोह में एकजुट होने का अवसर है।

ईश्वर करे, यह नवरोज़ सभी के जीवन में स्वास्थ्य, प्रसन्नता और समृद्धि लाए।

Exit mobile version