Site icon Samagra Bharat News website

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिन की यात्रा पर पश्चिम बंगाल में रहेंगी, मेरा बंगाल नशामुक्‍त बंगाल अभियान का करेंगी शुभारंभ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,17अगस्त। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिन की यात्रा पर पश्चिम बंगाल में रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे मेरा बंगाल नशामुक्‍त बंगाल अभियान का शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम नशामुक्‍त भारत अभियान के अंतर्गत कोलकाता के राजभवन में ब्रह्मकुमारीज ने आयोजित किया है। राष्‍ट्रपति भारतीय नौसेना की 17 ए परियोजना के छठे पोत विंध्‍यागिरी के संचालन के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। यह कार्यक्रम गार्डन रीच शिपबिल्‍डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड में होगा।

Exit mobile version