Samagra Bharat News website

भारतीय नौसेना और फिलीपीन तटरक्षक बल के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए एसओपी पर किए गए हस्ताक्षर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अगस्त। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट सीजी एडमिरल आर्टेमियो एम अबू ने 23 अगस्त 2023 को व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर हस्ताक्षर किए। फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट की वर्तमान भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए।

फिलीपीन तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना के बीच एसओपी पर हस्ताक्षर से मर्चेंट शिपिंग ट्रैफिक पर सूचना के आदान-प्रदान को प्रचालित करने में सुविधा होगी, जो क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने में योगदान देगा।

Exit mobile version