Site icon Samagra Bharat News website

उप-राष्ट्रपति ने मिजोरम में पुल गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर दुःख किया व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अगस्त। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मिजोरम में पुल गिरने से हुई लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट (X) में उपराष्ट्रपति ने कहा; ”मिजोरम में पुल गिरने से लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारजनों के साथ हैं। मैं उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं जिनके लिए बचाव अभियान जारी है।”

Exit mobile version