समग्र समाचार सेवा
इंफाल, 24अगस्त। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारत के 140 करोड़ नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है जब भारत का चंद्रयान 3 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।
राज्यपाल ने अपने कार्यालय में बैठकर टेलीविजन पर इस अभियान को देखा और सफलता पर तालियॉं बजाकर इसरों के वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन और स्वागत किया।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी, इसरो और भारत के 140 करोड़ नागरिकों को दी हार्दिक बधाई

