Site icon Samagra Bharat News website

एक और गर्व का पल, ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से सम्मानित किए गए पीएम मोदी

समग्र समाचार सेवा
एंथेस, 25 अगस्त। ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ”मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। ये ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का ग्रीस आना हुआ है। फिर भी, न तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई है, न ही रिश्तों की गर्मजोशी में कोई कमी आई है। ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं, 2 पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और 2 पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।

ग्रीस के राष्ट्रपति की ओर से किया जाता है सम्मानित
विदेश मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति की ओर से प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है।

Exit mobile version