Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

कुमार राकेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा;
“राष्ट्रीय खेल दिवस पर, सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। भारत को राष्ट्र के प्रति आपके योगदान पर गर्व है। मैं मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूं।”

Exit mobile version