Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से टेलीफोन पर की बात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर,राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और जानकारी दी कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री, महामहिम श्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

प्रधानमंत्री ने रूस के इस निर्णय को समझा और भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।

दोनों राजनेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Exit mobile version