Site icon Samagra Bharat News website

इस फेमस वकील को सीमा हैदर ने बनाया अपना भाई, रक्षाबंधन से पहले बांधी कलाई में राखी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अगस्त। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एपी सिंह को सीमा हैदर ने अपना भाई बना लिया है. सीमा ने रक्षाबंधन एक दिन पहले एपी सिंह की कलाई में राखी भाई. इस मौके पर सीमा के पति सचिन, एपी सिंह की मां और बहन भी मौजूद रहे. इससे पहले आज सुबह एपी सिंह अपनी मां विमला सिंह और बहन गीता चौहान के साथ सीमा हैदर से मिलने उसके घर पहुंचे थे. बता दें कि एपी सिंह ही सीमा और सचिन के कानूनी काम देख रहे हैं. इससे पहले भी वह कई बार सीमा-सचिन के घर जा चुके हैं.

एपी सिंह ने बताया कि ये कच्चे धागे का रक्षा सूत्र बहन भाई के पक्के रिश्ते का प्रतीक है. एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने मुझे राखी भेजी थी, मेरी मां ने मुझसे कहा कि बहन पास में हो तो ख़ुद जाकर राखी बंधवानी चाहिए.सीमा ने कहा आज बहुत खुश हूं मुझे भाई मिला और वो ख़ुद राखी बँधवाने आए. पाकिस्तान वाले भाइयों के लिए संदेश के सवाल पर सीमा बोली वहां कोई त्योहार नहीं मनाया जाता. सीमा हैदर ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के कई बड़े नेताओं को भी राखी भेजी है.

वहीं, सचिन-सीमा के समर्थन में आज होने जा रही महापंचायत से पहले कई लोगों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया. आस पास के कई गांव के लोग सीमा के समर्थन में महापंचायत कर रहे थे. ये लोग गीता भाटी और मिथलेश भाटी के खिलाफ पंचायत करने वाले थे.

Exit mobile version