Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा बंधन के मौके पर बहनों को पीएम नरेंद्र मोदी का तोहफा, एलपीजी सिलेंडर से लेकर इन चीजों में भारी छुट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अगस्त। रक्षाबंधन के मौके पर देश की बहनों को पीएम मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है. आज मंगलवार (29 अगस्त) को कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ”ओणम और रक्षाबंधन के पर्व पर 200 रुपये सिलेंडर के दाम कम किए जाने का फैसला लिया है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ये सभी बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात है.” अनुराग ठाकुर ने कहा कि लाखों बहनों के लिए पीएम मोदी ने तोहफा दिया है. 75 लाख बहनों के लिए उज्जवला गैस योजना के तहत उनको फ्री गैस कनेक्शन मिलेंगे. एक रुपये नहीं देना होगा. पाइप, चूल्हा और सिलेंडर मुफ्त मिलेगा.

उज्जवला योजना के तहत पहले से ही 200 की सब्सिडी थी, जबकि 200 की आज से अलग से सब्सिडी का लाभ मिलेगा. यानी अब उज्जवला योजना के तहत आने वालों को 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. 33 करोड़ लोगो के पास गैस सिलेंडर के कनेक्शन हैं. वहीं 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे. इसमें 7680 करोड़ का खर्च आएगा.

Exit mobile version