Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने छोड़ा भाजपा का दामन, कांग्रेस में शामिल होने के आसार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1सितंबर। होशंगाबाद विधानसभा से दो बार के गिरिजा शंकर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा है कि भाजपा में उपेक्षा हो रही थी, पार्टी उन्हें मौका नहीं दे रही। जिसके चलते हुए संगठन छोड़ रहे हैं। पूर्व विधायक शर्मा वर्तमान विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव के पहले उनके संगठन को छोड़ने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वर्ष 2018 में भी उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था। लेकिन टिकट नहीं मिलने से वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2003, 2008 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे

 

Exit mobile version