Site icon Samagra Bharat News website

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गृह मंत्री आज नई दिल्‍ली से अमृत कलश यात्रा का करेंगे शुभारंभ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01सितम्बर। गृह मंत्री अमित शाह मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्‍ली से अमृत कलश यात्रा का शुभारम्‍भ करेंगे। देश के बहादुर शहीद पुरुष और महिलाओं के प्रति सम्‍मान के लिए 9 अगस्‍त को इस अभियान की घोषणा की गई थी। अमृत कलश यात्रा देशभर में आयोजित की जाएगी और इसके अंतर्गत साढ़े सात हजार कलशों में मिट्टी देश के सभी क्षेत्रों से दिल्‍ली में अमृत वाटिका मे लाई जाएगी।

अमृत वाटिका राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक के पास बनाई जाएगी और यह एक भारत श्रेष्‍ठ भारत के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले महीने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि सितम्‍बर में यह अभियान शुरू किया जाएगा और इसमें देश के हर गांव के हर घर से मिट्टी ली जाएगी। उन्‍होंने कहा था कि देश की पवित्र माटी को हजारों अमृत कलशों में रखा जाएगा। अक्‍तूबर की समाप्ति पर हजारों लोग अमृत कलश यात्रा के साथ राजधानी दिल्‍ली पहुंचेंगे।

Exit mobile version