Site icon Samagra Bharat News website

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने दिया बेटे को जन्म, नामकरण भी हो गया, फैन्स के साथ शेयर की खबर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4सितंबर। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बने हैं. उनकी पत्नी संजना गणेशन ने सोमवार 4 सितंबर की सुबह बेटे को जन्म दिया. बुमराह ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स और इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ यह खबर शेयर की. उन्होंने यह खबर बताते हुए अपने बेटे का नाम भी फैन्स के साथ शेयर किया. बुमराह ने बेटे का नाम अंगद जसप्रीत बुमराह रखा है. बुमराह अपनी पहली संतान के जन्म के लिए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद भारत लौट आए थे. वह आज नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे.

सोशल मीडिया पर बुमराह ने दी खुशखबरी
जसप्रीत बुमराह ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा छोटा परिवार बढ़ गया है और जितनी हम कल्पना कर सकते थे हमारा दिल उतना भर गया है! आज की सुबह हमने अपने नन्हे बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया. हम चांद पर हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लाएगा हम उसका इंतजार नहीं कर सकते.’

2021 में हुई थी बुमराह और संजना गणेशन की शादी
बुमराह ने संजना से मार्च 2021 में शादी की थी. इससे पहले ये कपल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था. संजना गणेशन भी क्रिकेट की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. वह क्रिकेट मैचों में अलग-मैच मैच प्रसारक चैनलों के लिए मैच प्रेजेंटर के तौर पर दिखाई देती रहती हैं.

एशिया कप में फिर लौटेंगे जसप्रीत बुमराह
बीते कई महीनों से संजना अपनी प्रेग्नेंसी के चलते टीवी पर दिखाई नहीं दे रही थीं. अपनी पहली संतान के जन्म के लिए बुमराह रविवार को ही एशिया कप में टीम का साथ छोड़कर मुंबई लौट आए थे. वह एक बार फिर सुपर 4 राउंड की शुरुआत से पहले भारतीय टीम से श्रीलंका में जुड़ जाएंगे. बुमराह ने अपने जीवन के इस बेहद खास पल के लिए बीसीसीआई से पहले ही छुट्टी मांग ली थी.

Exit mobile version