Site icon Samagra Bharat News website

मराठा आरक्षण के लिए महाराष्ट्र में बवाल, आंदोलन कर रहे लोगों ने राज ठाकरे का काफिला रोका

समग्र समाचार सेवा
मुंबई , 4सितंबर। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर राजनीति गर्माने लगी है. राज्य के जालना में शुक्रवार 1 सितंबर को मराठा आरक्षण की मांग के लिए धरने पर बैठे लोगों को उठाने की कोशिश करने पर वहां हिंसा भड़क उठी थी. तब से अब तक राज्य में कई जगह हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इस बीच आज यानी सोमवार 4 सितंबर को मराठा समाज के लोगों ने जालना जा रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता राज ठाकरे के काफिले को रोक दिया.

जालना-सोलापुर हाईवे के पास राज ठाकरे के काफिले को मराठा आंदोलन की मांग कर रहे लोगों ने रोका तो वह भी कार से नीचे उतर गए. राज ठाकरे ने आंदोलन कर रहे लोगों से बात की और आश्वासन दिया कि उनके मुद्दों को सही समय और जगह पर उठाएंगे.

इधर संभाजी नगर के क्रांति चौक पर मराठा समाज के लोग आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे हैं. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. इधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मराठा आंदोलन की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के नेता मनोज पाटिल को मुलाकात के लिए बुलाया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट सब-कमेटी की मीटिंग भी बुलाई है.

Exit mobile version