Site icon Samagra Bharat News website

मोरक्को में 7.2 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम आठ सौ लोगों की मृत्यु

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9सितंबर। मोरक्‍को में भूकम्‍प में मरने वालों की संख्‍या बढकर आठ सौ हो गई है। शुक्रवार देर रात को आये भूकम्‍प में 6 सौ से अधिक लोग घायल हुये हैं। भूकम्‍प की तीव्रता रियेक्‍टर पैमाने पर 7 दशमलव दो मापी गई है। भूकम्‍प से जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। एक धरोहर स्‍थल को क्षति पहुंची है। स्‍थानीय लोगों को रात खुले आसमान में गुजारनी पडी। बचाव दल कार्य में जुटे हैं।

Exit mobile version