Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर किया दुख व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9सिंतबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।

एक्स की एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“मोरक्को में भूकंप के कारण होने वाली जनहानि से बहुत व्यथित हूं। इस दुखद समय में, मोरक्को के लोगों के साथ मेरी सहानुभूति। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना। भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।”

Exit mobile version