Site icon Samagra Bharat News website

‘India’ का नाम ‘Bharat’ किया जाएगा, जिन्हे इससे दिक्कत है वो देश छोड़ दे- दिलीप घोष

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10सितंबर। ‘इंडिया’ या ‘भारत’ को लेकर सिसासी घमासान जारी है. जी-20 बैठक में भी इंडिया की बजाय ‘भारत’ का संदेश दिया गया. तमाम विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर हमलावर हैं. इन सबके बीच पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि इंडिया का नाम बदलकर ‘भारत’ किया जाएगा और कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं भी हटाई जाएंगी. मेदिनीपुर से सांसद घोष ने कहा कि जो लोग नाम बदलने के खिलाफ हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं.
खड़गपुर शहर में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में BJP के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने कहा, ‘जब पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी सत्ता में आएगी, तो हम कोलकाता में विदेशियों की सभी प्रतिमाएं हटा देंगे.’ उन्होंने कहा, ‘इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा. जो इसे पसंद नहीं कर रहे हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं.’ राज्य से BJP के एक अन्य वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते और नाम बदलने का यह सही वक्त है, क्योंकि दुनियाभर के नेता जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली में मौजूद हैं.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) से डरी हुई है.’ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है.

Exit mobile version