Samagra Bharat News website

23 सितंबर को भोपाल में आयोजित होगी म.प्र. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रादेशिक बैठक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11सितंबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद प्रफुल पटेल 23 सितंबर को भोपाल में पार्टी के प्रदेश व ज़िलों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव श्री ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लम्बे समय से मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता केन्द्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श का अनुरोध कर रहे थे।

प्रदेश के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुये श्री प्रफुल पटेल ने 23 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने का फ़ैसला लिया है। श्री श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के समस्त पदाधिकारी व ज़िला कमेटियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत पटेल को बैठक को सफल बनाने का दायित्व सौंपा है फलस्वरूप वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को सफल बनाने के लिये काम कर रहे हैं । यह बैठक दोपहर 12:30 प्रारंभ होगी तथा सायं 6:30 बजे श्री प्रफुल पटेल के उद्बोधन उपरांत इसका समापन होगा। उपरोक्त बैठक भोपाल में मालवीय नगर स्थित विधायक विश्राम गृह परिसर में शहीद भवन में आहूत की गई है। इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता व सचिव श्री ब्रजमोहन श्रीवास्तव,राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र जैन व पूर्व सांसद तथा राकांपा के राष्ट्रीय कोआरडिनेटर श्री मधुकर कुकरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

 

 

Exit mobile version